GMCH STORIES

बीएन संस्थान में अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस डे और थेलेसेमिया डे मनाया

( Read 607 Times)

09 May 24
Share |
Print This Page

बीएन संस्थान में अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस डे और थेलेसेमिया डे मनाया

 

     उदयपुर 8मई :  भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार दिनांक 8/05/24 को सेवा व मानवता का प्रतीक उत्सव विश्व रेडक्रॉस डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. सीमा नरूका ने इस दिन का महत्व बताते हुए कहा कि वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। यह दिवस रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के संस्थापक हेनरी डूनेंट की जयंती पर मनाया जाता है। डॉ. नरूका ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने भाषण, गीत, नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य नाटिका के माध्यम से रक्तदान एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती विष्णु प्रिया झाला थी। इसी तरह बी एन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में भी रेडक्रॉस दिवस और थेलेसेमिया दिवस पर चर्चा की गई। डीन डॉ वाई एस सारंगदेवोत ने कहा की थैलेसीमिया यह एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो बच्चों को अपने माता-पिता से विरासत में मिलता है, जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर असामान्य तरीके से प्रभावित होने लगता है। इस वजह से शरीर में धीरे-धीरे खून की कमी होने लगती है। यह दिन बीमारी के बारे में मिथकों को फैलाने और बेहतर उपचार और देखभाल विकल्पों के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए भी समर्पित है। रेडक्रॉस संस्था को तीन बार नोबेल शांति पुरुस्कार मिला हैं। और इसका हेडक्वार्टर जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में हैं। यह जानकारी  बीएन के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ कमल सिंह राठौड़ ने दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhupal Nobles University
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like