GMCH STORIES

जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा तारा संस्थान में वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन

( Read 984 Times)

08 Dec 25
Share |
Print This Page

जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा तारा संस्थान में वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा महासभा की सदस्य आशा गुप्ता ने अपना जन्म दिन तारा संस्था के वृद्धजनों के साथ मनाया।
महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम केक काटकर आशा गुप्ता को सभी महिला प्रकोष्ठ की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई और सभी वृद्ध जनों द्वारा आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महा मंत्री रेखा अग्रवाल, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल, चंद्रकांता अग्रवाल, अनामिका गुप्ता, घनश्याम मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य एवं परिवारजन सम्मिलित हुए। सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम में निवासरत सदस्य द्वारा शानदार गानों की प्रस्तुति दी गई।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like