बांसवाड़ा। सुभाष नगर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इस्कॉन बांसवाड़ा द्वारा आयोजित राधा गोविन्द नौका विहार उत्सव ठिकरिया स्थित दादा बाड़ी में अभिनंदन निमाई दास और अभय गौरांग दास एवम् विश्व आत्मा दास प्रभु की अगुवाई में सत्संग संकीर्तन भजन ओर अनुष्ठान के साथ देर रात तक जारी रहा।
धार्मिक अनुष्ठान के प्रारम्भ में अहमदाबाद से आए आचार्य प्रभु ने नौका विहार उत्सव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि संसार के मोह माया रूपी जंजाल में भगवान् योगेश्वर श्री कृष्ण भावनामृत भक्ति साधना ही मोक्ष प्राप्ति का साधन है।
साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं द्वारा संकीर्तन भजन ओर अनुष्ठान सत्संग में विभिन्न सुगन्धित दृव्यों अबीर गुलाल केसर एवम् इत्र युक्त जल में राधे कृष्ण को मनोहारी श्रृंगार युक्त नौका में विहार कराया तथा 1008 विभिन्न प्रकार के भोग प्रसाद धराया ।
प्रारम्भ में शाबुनी मंडल ओर चरण वंदना माताजी श्रीमति रचना व्यास ने तुलसी नृसिंह आरती विधान अभिषेक पूजा की।
इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में कुशल,डिम्पल,सुनील,सुरेश, नैमिष, अक्षी,शाबुनी मंडल, दीपिका, विभा,अर्चना, अनिता, भारती,चैतन्य,खुशी त्रिवेदी, चरण वंदना माताजी,श्रीमति रचना व्यास,मानस पंड्या, कुशाग्र,ओड्रिला, शिल्पा और कई साधक साधिकाएं श्रद्धालु शामिल थे ।