GMCH STORIES

रिलेशनशिप मैनेजर पद पर भर्ती हेतु साक्षात्कार आयोजित

( Read 4441 Times)

30 Apr 24
Share |
Print This Page

रिलेशनशिप मैनेजर पद पर भर्ती हेतु साक्षात्कार आयोजित

भीलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को करियर गाइडेन्स एवं प्लेसमेन्ट सेल के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ0 सावन कुमार जांगीड़ की अध्यक्षता में एन.आई.आई.टी. द्वारा आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती हेतु साक्षात्कार आयोजित किए गये।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्राचार्य द्वारा कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं के हित के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदान की। प्लेसमेन्ट सेल प्रभारी डॉ0 शोभा गौतम द्वारा छात्राओं को आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद के संबंध में जानकारी प्रदान की।  

एन.आई.आई.टी. के वरिष्ठ कार्यकारी मोहम्मद सद्दाम ने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिऐ । कुल 25 छात्राओं के साक्षात्कार लिए गए जिनके अंतिम चयन के पश्चात नियुक्ति की जायेगी। इस दौरान डॉ0 अनिल कुमार सुराणा, डॉ0 शोभा गौतम, रीना सालोदीया, नीलम बरवड़, कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like