GMCH STORIES

ग्राहकों को फोन खरीदना चाहिए या नहीं, फैसला करेंगे रिव्यूअर्स

( Read 358 Times)

09 Jun 26
Share |
Print This Page

ग्राहकों को फोन खरीदना चाहिए या नहीं, फैसला करेंगे रिव्यूअर्स

नई दिल्ली : नया स्मार्टफोन लॉन्च होते ही आमतौर पर उसकी खूबियों के बड़े-बड़े दावे सुनने को मिलते हैं। लेकिन, एआई+ स्मार्टफोन ने इस बार थोड़ा अलग रास्ता चुना है। कंपनी ने फैसला किया है कि उसके नए नोवा2 नियो और नोवा2 प्रो स्मार्टफोन पहले रिव्यूअर्स, टेक एक्सपर्ट्स और कंटेंट क्रिएटर्स के हाथों में जाएँगे, उसके बाद ही बिक्री शुरू होगी।

कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों को विज्ञापनों से नहीं, बल्कि असली अनुभव से फैसला लेने का मौका देना चाहती है। इसलिए न कोई तयशुदा बातें होंगी, न रिव्यू के लिए कोई गाइडलाइन और न ही कोई इन्फ्लुएंसर किट दी जाएगी। रिव्यूअर्स को फोन इस्तेमाल करने और अपनी राय खुलकर रखने की पूरी आजादी होगी।

एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ और नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस के संस्थापक माधव शेठ ने कहा कि कंपनी सिर्फ तारीफ नहीं, बल्कि ईमानदार फीडबैक चाहती है। उनका मानना है कि अगर किसी प्रोडक्ट में कोई कमी है, तो ग्राहकों से पहले कंपनी को उसके बारे में पता चलना चाहिए।

सबसे खास बात यह है कि फोन मिलने के बाद रिव्यूअर्स को अपनी समीक्षा प्रकाशित करने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा और इस अवधि के पूरा होने से पहले स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस,सॉफ्टवेयर और यूजर अनुभव जैसे सभी पहलुओं की खुलकर समीक्षा की जा सकेगी।

कंपनी का मानना है कि पारदर्शिता और जवाबदेही ही तकनीक की दुनिया में भरोसा बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसी सोच के साथ नोवा2 नियो और नोवा2 प्रो को बाजार में उतारने की तैयारी की गई है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like