GMCH STORIES

रेलवे मजदूर संघ ने चिकित्सालय मे किया फल वितरण

( Read 883 Times)

02 May 24
Share |
Print This Page

के। डी अब्बासी 

रेलवे मजदूर संघ ने चिकित्सालय मे किया फल वितरण

        कोटा, वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मण्डल द्वारा आज दिनांक 01.05.2024 को मजदूर दिवस के उपलक्ष मे मण्डल रेल चिकित्सालय मे फल वितरण किया एवं मरीजो से कुशलषेम पूछा।

     वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मण्डल के मण्डल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि दिनांक 01 मई को प्रत्येक वर्ष मजदूर दिवस मनाया जाता है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा ने इस उपलक्ष पर मण्डल रेल चिकित्सायल मे जोनल अध्यक्ष श्री सी.एम.उपाध्याय की उपस्थिति मे फल वितरण का अयोजन किया और वहॉ भर्ती मरीजो की समस्याओं के बारे मे चर्चा की एवं उनका समाधान किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमति सुपर्णा सेन रॉय व अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुषमा भटनागर भी उपस्थित रही। हर वर्ष 01 मई का दिन भारत समेत पूरी दुनिया के कई देशों मे मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के मजदूरों और श्रमिक वर्ग के लोगो समर्पित है। देश के विकास मे ऐसा कोई निमार्ण नही है जिसमे मजदूर वर्ग के परिश्रम का योगदान न हो। राष्ट्र की प्रगति और उन्नति मे इनकी भागीदारी के बिना असंभव है परंतु वर्तमान समय मे मजदूर वर्ग को ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है एवं सबसे अधिक शोषण भी इसी वर्ग का हो रहा है। यह दिवस सभी मजदूर साथियों मे एकता को प्रोत्साहित करता है। 

        इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल सचिव अब्दुल खालिक बी.के. शर्मा, राम चरण मीना, चेतन शर्मा, महेन्द्र सिंह खींची, विमल मित्तल, प्रवीण कुमार गर्ग, राजेश कुमार, अरूण शर्मा, अशोक मीना, प्रेम सुख, रोहित टण्डन सहित अन्य मजदूर संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like