GMCH STORIES

भाजपा जिला कार्यशाला का आयोजन

( Read 5636 Times)

13 Sep 25
Share |
Print This Page

केंद्रीय-प्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी शहर जिला द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन अवसर पर सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, 'नेक्स्ट-जेन-GST रिफॉर्म्स सांसद खेल महोत्सव की जिला कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के सांसद-पूर्व सांसद,विधायक-पूर्व विधायक,जिला प्रमुख,उप जिला प्रमुख,महापौर,उप महापौर,प्रधान,उप प्रधान,प्रदेश  पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष-महामंत्री,मण्डल अध्यक्ष -महामंत्री, सेवा पखवाड़ा जिला व मण्डल संयोजक-सह संयोजक, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला टीम,नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म्स जिला टीम,सांसद खेल महोत्सव संयोजक सह संयोजक व मण्डल संयोजक-सह संयोजक,मन की बात जिला संयोजक एवं सोसल मीडिया टीम की उपस्थिति  रहेगी।

 

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में इस कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर किया जा रहा है। कल शनिवार सुबह 9:30 बजे से यह कार्यशाला आयोजित होगी।जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक,जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिला महामंत्री पारस सिंघवी , देवीलाल सालवी, पंकज बोराणा एवं  समस्त जिला पदाधिकारी भाजपा शहर जिला उदयपुर जिला कार्यकारिणी द्वारा आयोजन की व्यवस्था की जा रही है


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like