GMCH STORIES

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 20 कोच से संचालित होने पर मिला अच्छा रेस्पॉन्स

( Read 865 Times)

24 May 26
Share |
Print This Page

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 20 कोच से संचालित होने पर मिला अच्छा रेस्पॉन्स

जयपुर। जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 20 कोच से संचालित होने पर मिला अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा हैं। 20 कोच के साथ संचालित होने वाली पहली ट्रिप में आज फ़ुल बुकिंग रही। इस रेल सेवा की लोकप्रियता तथा यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसे 8 कोच से 20 कोच की किया गया है।
आज 24 मई 2026 को संचालित गाड़ी संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में लगभग 94 प्रतिशत बुकिंग रही तथा इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट- जोधपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस में 98 प्रतिशत बुकिंग रही जो कि इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
उल्लेखनीय है कि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 22 मई 2026 को इस रेल सेवा को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच की करने को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह रेल सेवा जोधपुर और दिल्ली के मध्य बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like