GMCH STORIES

कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने कृषि प्रवेश परीक्षाओं में किया अच्छा प्रदर्शन

( Read 223 Times)

02 Dec 25
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकलावा के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष की कृषि प्रवेश परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली के अंतर्गत विश्वविद्यालय में दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। भावेश और दीपक ने यह उपलब्धि हासिल की है।
 प्राचार्यं श्रीमती किरण छाबड़ा ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा ;(राजस्थान) जेईटी में पूजा पुत्री श्योपत राम का चयन जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय में हुआ है। इसके अलावा पांच विद्यार्थियों को सरकारी कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश मिला है। सुमित और साहिल का चयन गंगानगर कृषि कॉलेज में हुआ है। सोनिया और लक्ष्य को सरकारी कृषि कॉलेज पोकरण में प्रवेश मिला है। ध्रुव को सरकारी कृषि कॉलेज भरतपुर में स्थान मिला है।
 इन विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत की और विद्यालय का नाम ऊंचा किया। कृषि विज्ञान के व्याख्याता डॉ. सुभाष चंद्र और पूरे स्टाफ के मार्गदर्शन का इसमें बड़ा योगदान रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like