GMCH STORIES

दिव्यांग गतिविधि महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

( Read 282 Times)

20 Feb 26
Share |
Print This Page

दिव्यांग गतिविधि महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

श्रीगंगानगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में तपोवन मनोविकास विद्यालय परिसर में दिव्यांग गतिविधि महोत्सव मनाया गया, जिसमें जिला स्तर पर 60 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। इस आयोजन में दिव्यांग बच्चों के गैर-प्रतिस्पर्धी, मनोरंजनात्मक खेलों के माध्यम से आपसी सहभागिता ओर मेलजोल की भावना को बढ़ाने हेतु किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विरेन्द्र पाल सिंह सेखो ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ तपोवन मनोविकास विद्यालय अध्यक्ष श्री सुमेर मल बोरड, प्रन्यास अध्यक्ष श्री महेश पेड़ीवाल एवं विद्यालय कोषाध्यक्ष श्री मनोज चितलांगिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले से तपोवन मनोविकास विद्यालय, एलकेसीश्री जगदम्बा अंधविद्यालय, मानसी जनकल्याण समिति व अन्य संस्थाओं से दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों ने बोच्ची, 100 मीटर दौड, शतरंज, लूडो, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, डिस्क थ्रो आदि खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like