GMCH STORIES

राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन ने रेलवे स्टेशन पर लगाई दूध ठंडाई की छबील

( Read 426 Times)

09 Jun 26
Share |
Print This Page

राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन ने रेलवे स्टेशन पर लगाई दूध ठंडाई की छबील

श्रीगंगानगर। प्रचंड गर्मी में राहगीरों और रेल यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए श्री राधा गोविंद सेवा फाउंडेशन ने एक सराहनीय सेवा कार्य किया। फाउंडेशन की टीम ने आज दोपहर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शीतल दूध ठंडाई की छबील लगाई। यह छबील दोपहर 3 बजे से देर शाम तक चली, जिसमें हजारों रेल यात्रियों तथा अन्य लोगों ने ठंडाई का लुत्फ उठाया और गर्मी से राहत पाई।

छबील का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकरलाल ने किया। उन्होंने फाउंडेशन के इस सामाजिक कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसी सेवाएं गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए वरदान साबित होती हैं।फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु अग्रवाल ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी की चुभन से परेशान यात्रियों को शीतल पेय प्रदान कर उन्हें राहत पहुंचाना था। इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवकरण जुनेजा, जिलाध्यक्ष अंकित मित्तल, राष्ट्रीय सलाहकार पी.सी. आचार्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम, भानुप्रकाश, ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश जोशी, मोनू बजाज, रमन वर्मा, गुरविंदरसिंह, प्रतापसिंह, कपिल, अनिल जैन, पिंकी मित्तल, मंजू जैन, ऋतु बंसल, सुरजीतकौर, सुनीता आचार्य, अमरसिंह,केशव‌ मित्तल , सुनीता अग्रवाल, सतीश अग्रवाल,

शर्तुल,सरोज अग्रवाल, सीमा गोयल सहित आरपीएफ के राजकुमार, सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार, हवलदार नाथूराम भाकर, पूर्व जेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा, उत्तर पश्चिम जेडआरयूसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। सभी ने मिलकर ठंडाई पिलाने में सक्रिय सहयोग किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु अग्रवाल ने छबील में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, रेलवे अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like