GMCH STORIES

घग्घर बहाव क्षेत्र में फसलों की बिजाई न करें किसान

( Read 234 Times)

09 Jun 26
Share |
Print This Page

श्रीगंगानगर। जल संसाधन खण्ड रायसिंहनगर के अधिशाषी अभियंता द्वारा घग्घर नदी के बहाव क्षेत्र चक 5 जीबी (चेतक प्वाईंट) से लेकर इण्डो-पाक बॉर्डर तक में काश्तकारों से फसलों की बिजाई न करने की अपील की गई है।
अधिशाषी अभियंता श्री युगराज सिंह ने बताया कि घग्घर नदी के बहाव क्षेत्र चक 5 जीबी (चेतक प्वाईंट) से लेकर इण्डो-पाक बॉर्डर तक जिन काश्तकारों, भूमि मालिकों द्वारा अवैध रूप से बंधे लगाकर बहाव को अवरूध किया गया है, वे भी बंधों को तुरन्त प्रभाव से हटा लें। इसके साथ ही घग्घर बहाव क्षेत्र में खरीफ 2026 की फसल की बिजाई न करें। अगर कोई किसान घग्घर बहाव क्षेत्र में खरीफ 2026 की फसल की बिजाई करता है और घग्घर नदी में पानी आने पर कोई फसलीय नुकसान/हानि होती है, तो इसके लिये किसान, भूमि मालिक उत्तरदायी होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like