GMCH STORIES

मुस्कान क्लब एवं मातुश्री क्लब के संयुक्त तत्वावधान में

( Read 843 Times)

24 May 26
Share |
Print This Page

मुस्कान क्लब एवं मातुश्री क्लब के संयुक्त तत्वावधान में

हाऊजी कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूरजमल पोरवाल  एवं के. के. त्रिपाठी जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रजनी जोशी द्वारा ईश बंधना से हुआ। अध्यक्षता श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने की, तथा मातुश्री क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आशा जी मुख्य अतिथि रहीं।
आज का यह हाऊजी खेल निःशुल्क था और इसे गुलाब ऑयल एवं बागबकरी चाय कंपनी ने प्रायोजित किया। कंपनी की निदेशक श्रीमती वंदना दक ने लगभग 200 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम को बहुत रोचक और उत्साहपूर्ण ढंग से संचालित किया। सभी विजेताओं को कंपनी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। विशेष रूप से, सबसे कम अंक प्राप्त करने वाले सदस्य श्री पुनमिया जी तथा सबसे हंसमुख मुस्कान के लिए अशोक जोशी को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को बम्पर पुरस्कार के रूप में 5 लीटर का गुलाब ऑयल दिया गया।
कार्यक्रम के उपरांत नाश्ते के साथ आइस टी की व्यवस्था  की गई थी। अंत में क्लब के लोकप्रिय सदस्य श्री शंकर लाल त्रिवेदी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like