GMCH STORIES

विधान सभा के पदोन्नत कर्मियों ने स्पीकर वासुदेव देवनानी का जताया आभार

( Read 4192 Times)

11 May 26
Share |
Print This Page
विधान सभा के पदोन्नत कर्मियों ने स्पीकर वासुदेव देवनानी का जताया आभार

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सोमवार को यहां विधान सभा के पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माला एवं  दुपट्टा पहनाकर और मुँह मीठा कराकर अभिनन्दन किया और आभार व्यक्त किया

। उल्लेखनीय है कि गत दिनों देवनानी ने 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 52 कर्मचारी एवं अधिकारियों को पदोन्नत किया था। देवनानी ने गत दो वर्षों में विधान सभा के 121 कर्मियों को पदोन्नत किया है।
इस मौके पर नव पदोन्नत उप सचिव योगेश त्रिपाठी, शिव कुमार शर्मा, धर्मचन्द मिश्रा, अल्का दुआ, मंगलाराम और अतुल पंडया के साथ ही राजस्थान विधान सभा अधिकारी परिषद के अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा, सचिव श्री दिनेश राव सहित पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।


 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like