उदयपुर "सुरों की मण्डली" द्वारा अशोका पैलेस के मधु श्री हाल में आयोजित "एक शाम धर्मेद्र के नाम"कार्यक्रम अजमेर की बाल कलाकार नवनीत पँजाबी व सुरों की मण्डली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी द्वारा गाये युगल गीत "ये दिल तुम बिन कहीं लगता नही हम क्या करें" हाल में उपस्थित सभी सुरसाधक वाह वाह कर उठे।'सुनो सजना पपीहे की
गाकर नवनीत ने महफ़िल में रंग जमा दिया।आवाज़ ऐसी थी, लग रहा था मानो जैसे लता मंगेशकर जी गा रही हो।
संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इसके अलावा 51 सुरसाधकों द्वारा धर्मेद्र की फिल्मों के गीत मधुर आवाज में गाकर तालियां बजाने व देर रात्रि तक बैठने पर मजबूर कर दिया।
बाल गायिका आराध्या द्वारा "झिलमिल सितारों का आंगन होगा", डॉ० हर्षा नेभनानी द्वारा 'अगर मुझसे मुहोब्बत है मुझे अपने सारे गम दे दो", सुरेन्द्र दत्त द्वारा "मैं कहीं कवि न बन जाऊं ,नारायण लाल लोहार द्वारा 'ना जा कहीं अब ना जा" गोपाल गोठवाल द्वारा "गाड़ी बुला रही है, मुकेश शर्मा व कैलाश केवल्या के "सात अजूबे इस दुनिया में ,वीनू वैष्णव के' हमसफ़र मेरे हमसफ़र , ईश्वर जैन द्वारा "मुझको इस रात की तन्हाई में आवाज़ न दो, विजय सिंह राजपूत के " ड्रीम गर्ल किसी शायर की ग़ज़ल व उपस्थित अन्य गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत किये गए।
आयोजक मण्डल के रमेश दतवानी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर धर्मेन्द्र जैसे परिधान में आने पर नारायण लाल लोहार, महेंद्र चावला, डॉ० नरेश शर्मा, विजय सिंह राजपूत को भी सम्मानित किया गया।
गत माह "दीपावली स्नेह मिलन " की प्रतियोगिता के विजेताओं डॉ० नरेश शर्मा, कमल जुनेजा, निखिल कुमावत, रेशम पुरसवानी को भी सम्मानित किया गया।
साथ ही लेकसिटी के सी . पी. चितौड़ा द्वारा धर्मेंद्र के 90 वें जन्मदिन पर एक 90 सूक्ष्म चित्रों की पुस्तिका का विमोचन आयोजक मण्डल के मुकेश शर्मा, कैलाश केवल्या,नारायणलाल लोहार.रमेश दतवानी, लक्ष्मी असवानी द्वारा किया गया।
मंच संचालन मुकेश शर्मा, नारायण लाल लोहार ,रमेश दतवानी द्वारा किया गया। लक्ष्मी असवानी द्वारा आंगतुकों का स्वागत किया गया।
मध्यांतर में आयोजक मण्डल द्वारा सभी को अल्पाहार करवाया गया,जिसकी व्यवस्था में सहयोग राजेश चावला, महेन्द्र चावला व भेरू सिंह ने दिया।
कार्यक्रम के अंत मे सभी आंगतुकों को रमेश दतवानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Headlines
"एक शाम धर्मन्द्र के नाम" में गायिका नवनीत ने किया झूमने पर मजबूर
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…