जैसलमेर, जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, विभिन्न विभागों के प्रगतिरत कार्यों, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, ई-फाइलिंग, अंतर्विभागीय मुद्दों, ई-श्रम योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री जल सवावलंबन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पी.एम सूर्यघर योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि योजना सहित अन्य मुद्दों पर विभागवार पॉवर पोईन्ट प्रजेटेंशन के माध्यम से बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को विभागवार आवंटित लक्ष्यों की समयबद्व पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने फलेगशिप योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये िकवे योजना में समय पर उपलब्धि हासिल करे। उन्होनें सहायक निदेशक सामाजिक न्याय को निर्देश दिये िक वे पालनहार एवं पेन्शनर्स लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन शीघ्र ही करावे, श्रम कल्याण अधिकारी को ई-श्रम योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये।
पीएम सूर्य घर योजना में प्रगति लाने के करे विशेष प्रयास
उन्होंनें अधीक्षणा अभियन्ता जलदाय को निर्देश दिये िकवे जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति समय पर करावे ताकि लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं झेलनी पडे । उन्होंने अधीक्षधा अभियन्ता विधुत को निर्देश दिये िकवे जलदाय विभाग के बकाया नलकूपों को प्राथमिकता से विधुत कनेक्शन से जोडने की कार्यवाही करावे । उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना में विशेष प्रयास कर प्रगाति लाने एवं सरकारी भवनों पर रूफ-टॉफ सोलर पैनल लगाने के लिए उचित कार्यवाही कराने के निर्देश दिये।
समय पर योजनाओं में करे भुगतान
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया एवं पीएमजेएवाई योजना एवं लाडेा के साथ ही जननी सुरक्षा योजना में पेंडिग मामलों में शीघ्र ही भुगतान कराने की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्यानुरुप कार्यो को समयबद्व तरीके से पूर्ण करवाने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी से विद्युत एवं पट्टा रहित विद्यालयों के बारे विस्तृत जानकारी ली एव जिन विद्यालयों की डिमांड राशि 10 हजार से अधिक आ रही है उसकी सूची बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि उन विद्यालयों में विधुत कनेक्शन कराने की प्राथमिकता से कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय, संपर्क पोर्टल, संबंधित न्यायालयों सहित अन्य आयोगों में दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को अब तक बकाया पड़े परिवादों का त्वरित गति से निस्तारण करने एवं राजीविका से संबंधित अधिकारी को बैंक में बचत खाते खोलने की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए।
सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का हो शीघ्र समाधान
जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल की प्रगति की चर्चा करते हुए अधिकारियो को निर्देश दिए कि वे तय समय सीमा में सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र समाधान करे । साथ ही 30 दिन या इससे अधिक अवधि के लम्बित दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लिया एवं संम्बधित अधिकारियों को इन प्रकरणों का समयबद्ध नियमानुसार प्रभावी ढंग से निस्तारित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंनंे औसत डीस्पोजल टाईम कम करने एवं निस्तारित प्रकरणों में संतूष्टि प्रतिशत बढाने विशेष बल दिया।
विभागवार ई-फाइलिंग की पेंडेंसी एवं प्रगति पर चर्चा
जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालय के कार्य ई-फाइलिंग के मध्यम से तय समय सीमा में सुसंपादित करने एवं संबंधी कार्य की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार ई-फाइलिंग की पेंडेंसी एवं प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही, उन्होंने एवरेज डिस्पोजल टाइम में ओर कमी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विभिन्न योजनाओं पर बिन्दुवार की गई चर्चा
बैठक में विद्युत विभाग के लम्बित कनेक्शनों व ट्रांसफोर्मर सिफ्टिंग, लाडो प्रौत्साहन योजना, आंगनवाड़ी एवं स्कूलों के विद्युत एवं पेयजल कनेक्शनों, भूमि आवंटन संबंधी लम्बित प्रकरणों, स्कूलों की चाहर दीवारी व पट्टा, चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं, छात्रवृति, पालनहार योजना, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लम्बित प्रकरणों, सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं सभी सम्बधिंत विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे समय पर कार्य सम्पादित करें।
ये रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक निदेशक, लोक सेवाएं रोहित वर्मा सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Source: