जैसलमेर। शासन सचिव महोदय, स्वायत शासन विभाग एवं प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं स्वायत शासन विभाग, जयपुर के दिशा-निर्देशों की पालना के तहत ‘शहरी सेवा शिविर-2025’’ के फोलोअप शिविर का आयोजन माह नवम्बर में दिनांक 03 नवम्बर से आगामी 07 नवम्बर तक नगर परिषद जैसलमेर सभागार में आयोजित किये जाएंगे।
नगर परिषद आयुक्त जैसलमेर लजपालसिंह सौढ़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का समय प्रातः 9.30बजे से सायं 6.00 बजे तक निर्धारित रहेगा उन्होंने बताया कि इस शिविर के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता, नगर परिषद जैसलमेर हंसराज, नगर परिषद जैसलमेर होंगे, जिनके मोबाइल नंबर 9694556764 यह है।
उन्होंने बताया कि आदेशों की पालना में शिविर के सफलतापूर्वक एवं बेहतरीन आयोजन के लिए नगरपरिषद जैसलमेर में कार्यरत इन अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें नगरपरिषद के भूमि शाखा में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक अनिल शर्मा को लगाया गया जिनके मोबाईल नम्बर 9783835257 है तथा सहायक कर्मचारी भवानी सिंह के मोबाईल नम्बर 9649920761 यह है। इसी प्रकार शिविर के दौरान कच्ची बस्ती शाखा कार्य के लिए नगरपरिषद जैसलमेर के फायरमेन श्रीमती ओमी को ड्यूटी सौंपी गयी है, जिनके मोबाईल नम्बर 9461273988 एवं इनके साथ ही लगाये गये फायरमेन प्रभूसिंह के मोबाईल नम्बर यह 8239820003रहेगें।
इसी प्रकार फोलोअप शिविर के सुव्यस्थित ढंग से संचालन के लिए नगरपरिषद के फायर शाखा के कृष्णपाल सिंह को अग्निशमन अधिकारी लगाया गया है, जिनके मोबाईन नम्बर 9057162040 यह है। इसी क्रम में राजस्व शाखा के लिये वरिष्ठ लिपिक सुनील चौधरी को लगाया गया है, जिनके मोबाईल नम्बर 8079093556 यह रहेगें। इसके साथ ही सभागार में शिविर में अन्य कार्यो एवं सेवाओं के सफल संचालन के लिए सहायककर्मी सुरेन्द्र परिहार को पानी पिलाने की व्यवस्थार्थ लगाया गया है, जिनके मोबाईल नम्बर 7014225260 यह है।
उन्होंने बताया कि शिविरों में शहरी सेवा शिविर - 2025 के अन्तर्गत समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्राप्त आवेदनों/प्रकरणों का निस्तारण शहरी क्षैत्रों में फोलोअप शिविर के दौरान निम्नानुसार किया जाएगाः-
जिन प्रकरणों में मांग पत्र जारी हो गया है, उन प्रकरणों मंे शिविर अवधि में प्रदत्त छूट/शिथिलता के अनुरुप राशि जमा की जावेगी। जिन प्रकरणों में मांग पत्र जारी नहीं हुआ है उन प्रकरणों में शिविर अवधि में प्रदत्त छूट/शिथिलता के अनुरुप मांग पत्र जारी किया जावेगा एवं फोलोअप शिविर में राशि जमा कर प्रकरण निस्तारित किया जावेगा। फोलोअप शिविर के पश्चात् किसी प्रकार की छूटें देय नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में नगर परिषद जैसलमेर की समस्त शाखाओं को आदेशित किया जाता है कि आदेशानुसार फोलोअप शिविरों में शहरी सेवा शिविर-2025 में प्राप्त आवेदनों प्रकरणों का निस्तारण करवाकर सूचना अनिवार्य रुप से आयुक्त नगर परिषद को अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
Source: