जैसलमेर एस.बी.आई.आरसेटी संस्थान गांधी कोलोनी जैसलमेर में 10 नवम्बर 2025 से 13 दिवसीय की अवधि का सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरिटी अलार्म व स्मोक डिटेक्टर का (ग्रामीण क्षेत्र निवासी के लिए) निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
एर्स.बी.आइ. आरसेटी के डायरेक्टर राजेश चौहान ने बताया कि इस के लिए इच्छुक ग्रामीण बेरोजगार युवक तथा युवतियों (18 से 45 वर्ष ) के आवेदन 10 नवम्बर 2025 सोमवार तक स्वीकार किये जाएंगे। प्रशिक्षणार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवश्यक योग्यताएं जिसमंे शेक्षणिक योग्यता कक्षा 10वी पास, अन्य योग्यताए (इनमे से कोई एक) BPL] मनरेगा कर्मी व परिवार सदस्य, स्वय सहायता समूह (SHG) परिवार सदस्य, खाद्य सुरक्षा योजना लाभार्थी (PDS) व अन्त्योदय(AN), इच्छुक आवेदक इस निर्धारित अवधि के तहत संस्थान में संपर्क कर आवेदन कर सकता है।
उन्होने बताया कि साथ ही संस्थान द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अगरबती मेकिंग, अचार पापड़ मेकिंग, कंप्यूटर एकाउंटिंग,फास्ट फ़ूड मेकिंग, पशुपालन, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मोबाईल रिपेयरिंग आदि निःशुल्क प्रशिक्षणों का आयोजन भी किया जाता है अधिक जानकारी हेतु संस्थान कार्यालय गांधी कोलोनी जैसलमेर में संपर्क 02992-294460 कर सकते है।
Source: