जैसलमेर। पुलिस थाना रामगढ़ के थानाधिकारी ओम प्रकाश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-2024 के दौरान थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अज्ञात शव मिलने के बावजूद अब तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने के बावजूद मृतकों की पहचान स्थापित नहीं हो सकी है।

                   थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि सभी मामलों में मौके पर आवश्यक कार्यवाही, पंचनामा एवं चिकित्सकीय परीक्षण सहित डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं। शवों के सड़े-गले एवं क्षत-विक्षत अवस्था में पाए जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसके उपरांत पुलिस ने विधिवत अंतिम संस्कार करवाया।

     रामगढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2023-2024 के दौरान निम्न स्थानों पर अज्ञात शव मिले थेः-

     मर्ग संख्या 32/2023ः दिनांक 18.12.2023, 215 आरडी फाल में एक सड़ी-गली लाश (कद लगभग 5 फीट)।

    मर्ग संख्या 27/2023ः दिनांक 01.11.2023, 180 आरडी एसएलडी नहर में सड़ी-गली लाश (पुरुष, कद लगभग 5.06 फीट)।

    मर्ग संख्या 11/2023ः दिनांक 12.03.2023, सागोशा की बुर्जी 231 मैन कैनाल के पास (पुरुष, उम्र 30-40 वर्ष, शरीर भारी, कद लगभग 5.06 फीट)।

    मर्ग संख्या 12/2023ः दिनांक 24.03.2023, टिबरा माइनर में (पुरुष, उम्र 40-50 वर्ष, शरीर क्षत-विक्षत)।

    मर्ग संख्या 07/2023ः दिनांक 10.02.2023, 190 आरडी हैड नहर में (पुरुष, उम्र 30-40 वर्ष, लंबाई करीब 5.06 फीट, बाएं पैर के घुटने से नीचे स्टील की राड लगाई हुई)।

    मर्ग संख्या 12/2024ः दिनांक 20.11.2024, कालरा माइनर, 78 आरडी नहर में (महिला, उम्र 25-35 वर्ष, लाल अंतरंग पहने व दाहिने हाथ में लोहे की चूड़ी पहनी हुई)।

    मर्ग संख्या 02/2024ःदिनांक 22.01.2024, नहर आरडी 190/7.50 पर (पहचान योग्य नहीं)।

    मर्ग संख्या 03/2024ः दिनांक 25.01.2024, सम माइनर-2 नहर किनारे (पुरुष, लाश फूली व सड़ी गली अवस्था में)।

    मर्ग संख्या 09/2022ः दिनांक 14.12.2022, लाम्बी माइनर नका से 50 फीट अंदर (पुरुष, उम्र 30-35 वर्ष, कंकाल रूप में, लंबाई 5.06 फिट)।

              थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रत्येक मामले में संबंधित क्षेत्रों में शिनाख्ती अभियान चलाया और आस-पास के जिलों से भी समन्वय किया, किंतु अभी तक कोई व्यक्ति या परिजन आगे नहीं आया है।

            उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि वर्ष 2023 या 2024 में किसी व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला आपके परिवार या आस-पास से संबंधित हो, तो पुलिस थाना रामगढ़ से संपर्क करें या दूरभाष 📞 9530438433 पर जानकारी दें, ताकि मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने में पुलिस को सहयोग मिल सके।

Source: