जैसलमेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं मेरा युवा भारत (माय भारत) जैसलमेर द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आज अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से भव्य ‘एकता मार्च पदयात्रा‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के समान दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रनिष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत की नींव हैं। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
समाजसेवी दलपत हिंगड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता और सद्भाव की भावना को सशक्त बनाना चाहिए।
इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड की स्वयंसेविकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
भव्य पदयात्रा को विधायक छोटू सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक कलक्टर रोहित वर्मा, आयुक्त लजपाल सिंह सोढा, जिला शिक्षा अधिकारी महेश बिस्सा, समाजसेवी दलपत हिंगड़ा, कंवराज सिंह चौहान, संतोष पालीवाल, विक्रम सिंह नाचना, मनोहर सिंह दामोदरा, प्रधानाचार्य सुनील बोहरा, जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, जिला युवा अधिकारी पंकज माडेचा, जिला समन्वयक एनएसएस कैलाशदान चारण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
Source: