जैसलमेर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR½ 2025-2026 के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम की अध्यक्षता में पंचायत समिति नाचना के सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी पोकरण हीर सिंह एवं नायब तहसीलदार हजारीराम सहित पोकरण विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 1 से 68 तक के बीएलओ उपस्थित रहे।

          बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन निरंतर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में इस कार्यक्रम की नियमित समीक्षा, निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में मतदाताओं तक सहज एवं आशंका-रहित पहुँच सुनिश्चित करें तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को जनसुलभ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करें।

         अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अब तक हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया एवं आगामी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी को समयबद्ध रूप से कार्यक्रम के विभिन्न चरणों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हर पात्र मतदाता को सूची में शामिल करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। फील्ड स्तर पर कार्यरत टीमों की सक्रियता एवं समन्वय से ही जैसलमेर जिला इस अभियान में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा।

       अतिरिक्त जिला कलक्टर ने हिदायत दी कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बरतने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Source: