जैसलमेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने जिले के समस्त विभागाध्यक्ष एवं कार्यालाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे कार्मिक विभाग राजस्थान जयपुर के दिशा निर्देशों की पालना में ऐसे मृतक आश्रित कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 31 दिसम्बर 2022 से पूर्व हुई है, जिनके द्वारा अभी तक टंकण परीक्षा उर्तीण नहीं की गई है, को टंकण परीक्षा उर्तीण किये जाने के संबंध में अधिकतम दो अवसर कार्मिक विभाग के स्तर पर प्रदान किये गए है।

            अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में मृतक राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के पश्चात ली जाने वाली टंकण परीक्षा के लिए 28 नवम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गए है। इसके साथ ही जिले में नियुक्त मृतक आश्रित कर्मचारी जिनके द्वारा अभी तक टंकण परीक्षा उर्तीण नही की गई है वह अपना आवेदन कार्यालय जिला कलक्टर जैसलमेर में निर्धारित  तिथि तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करे। इस निर्धारित तिथि के पश्चात टंकण परीक्षा के आवेदन स्वीकार नही किये जायेगे।

           उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को आदेशित किया है कि वे उनके अधीनस्थ कार्यालय में पदस्थापित मृतक आश्रित कर्मचारियों को उक्त टंकण परीक्षा में आवेदन करने एवं सम्मिलित होने के लिए आवश्यक रूप से निर्देशित करे।

          उल्लेखनीय है कि टंकण परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ निर्धारित शुल्क रू 500 का नवीनत डिमांड डाफट ‘अध्यक्ष टंकण परीक्षा आयोजन समिति एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर जैसलमेर ‘ के नाम से जमा कराना होगा। साथ ही इस संबंध में टंकण परीक्षा आवेदन पत्र जिला स्तर की वेवसाईट https://jaisalmer.rajasthan.gov.in/  पर भी उपलब्ध है।

Source: