जैसलमेर। रामदेव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, जैसलमेर (राज.) एवं बी.एस.एफ. मुख्यालय (उत्तर), जैसलमेर के संयुक्त तत्वाधान में बी.एस.एफ. मुख्यालय पर गुरूवार 13 नवम्बर एवं शुक्रवार 14 नवम्बर को ष्प्रशासन में तकनीकी शब्दावली एवं राजभाषा में इसके अनुप्रयोगष् विषय पर वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, दिल्ली के द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा ।
रामदेव शिक्षक प्रशिक्षिण महाविद्यालय जैसलमेर के प्राचार्य एवं संगोष्ठी समन्वयक डॉ. हेमन्त जोशी ने बताया कि के रूप में रामदेव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, जैसलमेर (राज.) से प्राचार्य को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण जिम्मेदारी दी गई है एवं सीमा सुरक्षा बल की ओर से अजित सिंह, सहायक कमांडेंट, राकेश पंवार, कमांडेंट, मोजूराम मीणा, कमांडेंट संगोष्ठी आयोजन में समन्वयन करेंगे।
संगोष्ठी का मूल उद्देश्यः
डॉ. जोशी ने बताया कि इस संगोष्ठी का मूल उद्देश्य प्रतिभागियों को सी.एस.टी.टी. द्वारा मानकीकृत प्रशासनिक एवं तकनीकी पारिभाषिक शब्दावली से परिचित कराना एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली में मानकीकृत पारिभाषिक शब्दावली के प्रयोग के माध्यम से दक्षता में वृद्धि करना है एवं साथ ही हिंदी एवं अंग्रेज़ी प्रशासनिक शब्दावली की बेहतर समझ एवं क्रियान्वयन तथा शिक्षा नीति एवं राजभाषा क्रियान्वयन के व्यापक लक्ष्यों को बढ़ावा देना है।
वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, शिक्षा मंत्रालय (उच्चतर शिक्षा विभाग), भारत सरकार की ओर से सहायक निदेशक जे. एस. रावत को राष्ट्रीय संगोष्ठी का प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है, वे दिल्ली से भाग लेंगे आयोग से उक्त विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करने के लिए वरिष्ठ सहायक निदेशक श्री दीपक कुमार भी दिल्ली से भाग लेंगे।
राष्ट्रीय संगोष्ठी समन्वयक प्राचार्य डॉ. हेमंत जोशी ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न प्रतिष्ठित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों इत्यादि से प्रख्यात संसाधक/विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो ष्प्रशासन में तकनीकी शब्दावली एवं राजभाषा में इसके अनुप्रयोग पर अपने व्याख्यान एवं विचार व्यक्त करेंगें।
Source: