जैसलमेर । एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), गांधी कॉलोनी, जैसलमेर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए निःशुल्क स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें कंप्यूटर अकाउंटिंग,महिला सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सहित अगरबत्ती निर्माण, अचार-पापड़ निर्माण, फास्ट फूड मेकिंग, पशुपालन, मोबाइल रिपेयरिंग इत्यादि विविध कोर्स शामिल हैं।
एसबीआई आरसेटी के निदेशक राजेश चौहान ने बताया कि इन प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए एवं वह बी.पी.एल. परिवार, मनरेगा कर्मी या उनके परिवार सदस्य, स्वयं सहायता समूह (SHG) परिवार सदस्य, खाद्य सुरक्षा योजना ¼PDS½ लाभार्थी अथवा अन्त्योदय ¼AN½ परिवार सदस्य में से किसी एक श्रेणी में आने वाला होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान में आकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। साथ ही, अधिक जानकारी के लिए एसबीआई आरसेटी कार्यालय, गांधी कॉलोनी, जैसलमेर में संपर्क करें।
Source: