जैसलमेर। भारत के प्रेस महापंजीयक कार्यालय (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय) ने वर्ष 2025 की एडवाइजरी संख्या 11 जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जिन समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं ने लगातार तीन वर्षों तक वार्षिक विवरण (Annual Statement) दाखिल नहीं किया है, उन्हें निष्क्रिय श्रेणी में दर्ज किया जाता है।
एडवाइजरी के अनुसार ऐसे सभी प्रकाशक, जिनकी पत्रिकाएं निष्क्रिय सूची में प्रदर्शित हैं, लेकिन जिनका प्रकाशन एवं मुद्रण वास्तव में नियमित रूप से जारी है, प्रकाशक अब स्वयं के स्तर पर भारत के प्रेस महापंजीयक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने समाचार पत्र/पत्रिका को पुनः सक्रिय कर सकेंगे।
Source: