जैसलमेर। जिले में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर जैसलमेर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई ।
जिला कलक्टर द्वारा कृषि अधिकारियों के मध्य विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी वर्षों के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए सभी विभागो को निर्देशित किया गया।योजना के तहत जिले में कृषि उत्पादकता में वृद्धि,सिंचाई सुविधाओं में विस्तार एवं कृषि ऋण बढ़ाना प्रमुख उद्देश्य है एवं यह भी साथ में निर्देशित किया कि सभी विभाग समन्वय कर कृषि का समग्र विकास कर सके जिससे प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को जिले में प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
इस बैठक में डॉ जे आर भाखर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद जैसलमेर द्वारा योजना से संबंधित विभिन्न उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान जिसमें प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से संबंधित विभाग कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग,पशुपालन विभाग,कृषि उपज मंडी समिति विभाग ,सहकारिता ,अग्रणी बैंक एवं कृषि विज्ञान केंद्र आदि के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Source: