जैसलमेर, 06 दिसंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) जैसलमेर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्वीप प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी) एवं जिला स्वीप प्रकोष्ठ समन्वयक के निर्देशन में मंगलवार को जैसलमेर के स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय एवं सैंट पॉल विद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026 पर आधारित उन्नत मतदाता जागरूकता एवं डिजिटल सक्षमता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सैंट पॉल विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य Methew N-C- की अध्यक्षता तथा उप प्रधानाचार्य के सानिध्य में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को निर्वाचन सूची डाटा ¼e&FMS½ वेरिफिकेशन, डिजिटल रिकॉर्ड इंटीग्रिटी, ऑनलाइन एप्लिकेशन ट्रैकिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम जैसे नवीनतम मॉड्यूल्स की जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बताया कि आधुनिक तकनीक आधारित ये प्रक्रियाएँ निर्वाचन तंत्र को पारदर्शी, सुगम एवं डिजिटल रूप से सक्षम बनाती हैं।
इसी क्रम में स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय में एसआईआर संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह राठोड़ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में स्वीप प्रकोष्ठ से सुश्री रौशनी भूतरा ने एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया, उसके उद्देश्य एवं नागरिक सहभागिता की महत्ता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक प्रणाली को सुदृढ़ करता है एवं प्रत्येक नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम सही रूप से दर्ज करवाने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में शिक्षकों जोरावर सिंह, जीवन लाल, कमल सिंह ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा विद्यार्थियों को भविष्य के जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन ने जिला स्वीप प्रकोष्ठ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में निर्वाचन साक्षरता, लोकतांत्रिक समझ एवं नागरिक उत्तरदायित्व को मजबूती प्रदान करते हैं तथा युवाओं को डिजिटल निर्वाचन प्रणाली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
Source: