जैसलमेर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 अभियान के तहत महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्वीप प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी) एवं जिला स्वीप प्रकोष्ठ समन्वयक के निर्देशन में व्यापक एवं तकनीकी रूप से उन्नत मतदाता जागरूकता एवं डिजिटल सक्षमता गतिविधि आयोजित की गई।

         कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रामा राम ने की। इस अवसर पर स्वीप प्रकोष्ठ के गोविन्द गर्ग ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया, उसके उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है एवं बीएलओ द्वारा दिए गए गणना पत्रों को सही-सही भरकर जमा करवाने में सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में एसआईआर से संबंधित जागरूकता को और अधिक प्रसारित करें।

      कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में सही पंजीकरण, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं त्रुटियों के संशोधन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण अभियान है, जो प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर सुनिश्चित करता है।

    प्रधानाचार्य रामा राम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Source: