जैसलमेर। निदेशालय नागरिक सुरक्षा राज. जयपुर के आदेशानुसार जैसलमेर जिले में नागरिक सुरक्षा स्वंयसेवक के रूप में मनोनयन/चयन हेतु जिला स्तर, उपखण्ड/तहसील स्तर पर प्राप्त किये गये आवेदनों के आधार पर नियंत्रक (जिला कलक्टर )महोदय की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा आवश्यक मूल दस्तावेज यथाः- पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, अन्य शैक्षणिक दस्तावेज एवं निवास संबंधित दस्तावेजों की जांच करने के पश्चात् कुल 402 स्ािानीय नागरिकों/अभ्यर्थियों को नये नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के लिए अंतरिम रूप से चयन किया गया है।

नागरिक सुरक्षा जैसलमेर के उप नियंत्रक सक्षम गोयल ने बताया कि इस संबंध में अंतरिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को दिनांक 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक नागरिक सुरक्षा कार्यालय, जैसलमेर के परिसर में 10 दिवसीय बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण प्रउान किया जाकर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के रूप में मनोनयन किया जाकर नागरिक सुरक्षा की सदस्यता प्रदान की जावेगी।

Source: