जैसलमेर। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), गॉधी कॉलोनी रोड़, जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में बेरोजगार युवाओं को प्लेसमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से रोजगार दिलाये जाने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं को विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी। इस शिविर में 979 रिक्त पदो के साथ निम्न कम्पनियों के माध्यम से बेरोजगार युवाओ का प्रारम्भिक चयन किया जाएगा। इस शिविर में भाग लेने वाली प्रमुख कम्पनियां जियो रिलायंश, ताज गोरबंध होटल, सुजलोन एनर्जी लिमिटेड भू, यूनाईटेड इंशयोरेंश, प्रमेरिका लाइफ इंशोरेंश, लीडर सैक्यरिटी फोर्स कम्पनी, प्रदीप खायलिया सैक्युरिटी फोर्स, एस.आई.एस. कम्पनी इत्यादि कम्पनियों को आमंत्रित किया गया हैं। जो कि शिविर स्थल पर ही साक्षात्कार लेकर युवाओं का प्रारम्भिक चयन करेगी।

उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवाओं को विभिन्न व्यवसायों में आरएसएलडीसी के माध्यम से कौशल विकास में प्रशिक्षण की जानकारी व पंजीयन कर चयन किया जायेगा। ताकि ये युवा अपने हाथ में हुनर लेकर अपनी आजीविका चला सकें, साथ ही उन्होने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया कि वे मेले में अपने शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र व आवश्यक दस्तावेज मय तीन फोटोग्राफ लेकर शिविर स्थल पर 10 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), गॉधी कॉलोनी रोड़, जैसलमेर में उपस्थित होवें और इस मेले में भाग लेने के लिए

https://docs.google.com/forms/d/1TsiNfmer95-f5aPoGcFhbNqc3_xqul6Uzxx5dkVeAq8/edit?usp=drive_web&ouid=101380233837653237676 इस लिंक के माध्यम से पंजियन करके भाग ले सकेंगे।

Source: