पेसिफ़िक यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ एज्यूकेशन में फिजिकल एज्यूकेशन के बी.पी.एड एवं एम.पी.एड सत्र -2025 -26 का दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की आज शुरुआत हुई । प्राचार्य, डॉ हेमंत पंड्या शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय ने सभी अतिथिओं का स्वागत किया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. हेमंत कोठारी (प्रेसिडेट पाहेर यूनिवर्सिटी) ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने हेतु संयमित जीवन और निश्चित गोल बनाकर अपने लक्ष्य के प्रति आग्रसर होने के लिए प्रेरित किया साथ ही कहा कि अध्यापक समाज व देश के लिये अपनी अहम् भूमिका निभाता है । इस अवसर पर प्रो. दिलेन्द्र हिरण , चेयरमेन, फैकल्टी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अध्यापक की भूमिका अँधेरे से उजाले कि ओर प्रेरित करने कि होती है जो प्रत्येक छात्र को उर्जावान बनाता है साथ ही डॉ टी.पी. आमेटा, डायरेक्टर, पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ सोशल साइंस एंड हुमेनिटी ने अपने वक्तव्य में स्वामी विवेकानंद का उदहारण देकर छात्रों को प्रेरित किया, इसी कड़ी में डॉ कपिलेश तिवारी, प्राचार्य, पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन ने कहा कि एक छात्र का निर्माण करने में एक अध्यापक कि मुख्य भूमिका होती है उन्होंने कहा कि एक शिक्षक अंदर से नरम और बाहर से कठोर होता है तब जाकर छात्र का सुदृढ़ तरीके से निर्माण होता है | धन्यवाद का ज्ञापन डॉ नीलम यादव द्वारा और कर्यक्रम का सञ्चालन डॉ जयश्री मंडोवरा द्वारा किया गया इस अवसर पर सभी शिक्षा संकाय के सदस्य उपस्थित थे ।
Source: