उदयपुर,पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग द्वारा की ओर 8 नवम्बर को पेसिफिक डायबेकॉन 2025 का आयोजन किया जाएगा।
पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मेलन मधुमेह जागरूकता सप्ताह (8 से 14 नवंबर 2025) की शुरुआत के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो विश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर) को समर्पित रहेगा। इस वर्ष की थीम मधुमेह और स्वस्थ जीवन है।
आयोजन सचिव डॉ.आर.के.शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में उदयपुर डिवीजन के प्रसिद्ध एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और वरिष्ठ चिकित्सक एकत्रित होंगे, जो मधुमेह की रोकथाम, उपचार, और समग्र प्रबंधन पर चर्चा करेंगे। इस दौरान गर्भावस्था में मधुमेह - माँ और बच्चे पर प्रभाव पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमें गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के संदर्भ में मधुमेह से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार किया जाएगा।
पेसिफिक डायबेकॉन 2025 का उद्देश्य अंतरविभागीय शिक्षा को मजबूत करना, क्षेत्रीय जागरूकता बढ़ाना और मधुमेह और उसके जटिलताओं के समग्र प्रबंधन में सहयोगात्मक देखभाल को बढ़ावा देना है।
पेसिफिक डायबेकॉन विशेषज्ञ चिकित्सक मधुमेह से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की करेगें, जिससे रोगियों की देखभाल में सुधार और जागरूकता का प्रसार होगा।
Source: