उदयपुर, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग द्वारा संचालित मधुमेह सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत आज फतहसागर झील की पाल पर एक विशाल ‘डायबिटीज वॉकाथॉन एवं रैली’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मधुमेह से बचाव, नियमित जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। रैली में प्रतिभागियों ने “रन फॉर डायबिटीज” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मधुमेह नियंत्रण एवं रोकथाम के संदेश वाले पोस्टर और बैनर लेकर फतहसागर के राजीव गाधी पार्क से देवाली छोर तक पैदल मार्च किया।
इस अवसर पर पीएमसीएच के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.गिरीष वर्मा,डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ.जगदीश विश्नोई एवं डॉ.वीरेंद्र चौधरी, पीडीआरसी से डॉ.सौरभ गोयल और डॉ.नेहा चड्ढा,तिरुपति नर्सिंग कॉलेज से डॉ.सुनील जोशी और संजय नागदा,पेसिफिक यूनिवर्सिटी,देबारी से डॉ.हेमंत पंड्या,गगन यादव एवं डॉ.नीलम व्यास,दर्शन डेंटल कॉलेज से डॉ.विकास पुनिया एवं डॉ. पुलकित चौधरी उपस्थित रहे।
इस आयोजन में पेसिफिक ग्रुप ऑफ कॉलेजे के विभिन्न संस्थानों से जुड़े 500 से अधिक छात्र-छात्राओं,अध्यापकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्लोगन बैनर्स, स्वास्थ्य संदेशों और रंग-बिरंगे पोस्टर्स के माध्यम से जनता को मधुमेह के प्रति जागरूक किया।
पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेडिसिन विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। मधुमेह जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए ऐसे कार्यक्रमों की अत्यंत आवश्यकता है।
कार्यक्रम समन्वयक एवं पीएमसीएच मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ.जगदीश विश्नोई ने बताया कि यह आयोजन का उद्धेष समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को समय पर जांच करवाने, नियमित व्यायाम करने तथा खानपान पर नियंत्रण रखने का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करती है। कई बार लोग इसके लक्षणों को पहचान नहीं पाते और समय पर जांच न कराने के कारण जटिलताएँ बढ़ जाती हैं। इसी उद्देश्य से पीएमसीएच ने इस वॉकाथॉन का आयोजन किया ताकि आमजन में समय पर जांच और रोकथाम की चेतना विकसित हो।
Pacific Group
फतहसागर पर ‘रन फॉर डायबिटीज’ के माध्यम से दिया गया मधुमेह से बचाव का संदेश
Related stories
DP World lights up Qutub Minar ahead of the DP World India Championship 2026
New Delhi: Global logistics leader DP World illuminated the Qutub Minar with a spectacular live projection ma…
DP WORLD OPENS UP NEW GOLF OPPORTUNITIES FOR SPECIALLY ABLED PEOPLE ACROSS INDIA
NEW DELHI: DP World is helping more specially-abled people across India access golf through a £10,000-equival…
Axis Max Life partners with Tata Digital Group Company to make life insurance more accessible
New Delhi: Axis Max Life Insurance Limited, formerly known as Max Life Insurance Company Limited (“Axis Max L…
Nigeria Mining Week puts investment, bankable projects and local value creation in focus
ABUJA -- Nigeria Mining Week (https://NigeriaMiningWeek.com) enters its final day today after two days of…