उदयपुर । पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीडीएस बीडीएस सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पाँच दिवसीय ओरिएंटेशन और स्वागत कार्यक्रम बड़े धूमधाम और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संरचना, सुविधाओं और कार्य-प्रणाली से परिचित कराना,साथ ही उन्हें सकारात्मक,प्रेरणादायक और सहयोगात्मक माहौल प्रदान करना था।
इस अवसर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और मेहनत, अनुशासन तथा सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य के अवसरों के बारे में भी प्रेरणादायक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गौरव भारद्वाज ने कहा कि यह स्वागत सप्ताह विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें न केवल संस्थान की शैक्षणिक संरचना से परिचित कराता है, बल्कि उन्हें एक सशक्त और प्रेरणादायक माहौल में अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है। मैं आशा करता हूँ कि आप सभी इस नए सफर को पूरी मेहनत, समर्पण और उत्साह के साथ अपनाएँगे।
पीएमयू के डॉ.एम.एम.मंगल,पीएमसीएच के प्रिसिंपल डॉ.यू.एस.परिहार एवं डीन रिसर्च स्टडीज डॉ.आर.के.पालीवाल ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पाँच दिवसीय ओरिएंटेशन और स्वागत कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें तम्बोला, फ़न गेम्स, अंताक्षरी प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, आर्ट वर्क, डांसिंग और सिंगिंग प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। इन गतिविधियों ने छात्रों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और टीमवर्क प्रदर्शित करने का अवसर दिया, जिससे वे एक-दूसरे से जुड़ने और सहयोग करने में सक्षम हुए।
कार्यक्रम में सभी फैकल्टी सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पाँच दिवसीय ओरिएंटेशन और स्वागत कार्यक्रम का संयोजन और प्रबंधन कॉलेज की एडमिन टीम द्वारा किया गया। 

Source: