उदयपुर, भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। अस्पताल परिसर में नवीनीकृत मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकुमार अग्रवाल,संस्थान की चेयरमैन प्रीति अग्रवाल,ऐक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल,हॉस्पिटल अद्यीक्षक डॉ.सुनीता माहेश्वरी एवं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.गिरीश वर्मा ने फीता काटकर किया। इस नए वार्ड की सबसे बड़ी विशेषता इसकी डिजाइन है, जिसे पूरी तरह से हिलिंग एनवायरनमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि मरीजों को प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा मिल सके।
उद्घाटन के इस अवसर पर ऐक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि मरीज को एक ऐसा वातावरण देना है जहाँ वह मानसिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करे। प्राकृतिक रोशनी न केवल रिकवरी की रफ्तार बढ़ाती है, बल्कि वार्ड में भर्ती मरीजों के तनाव को भी कम करती है।
मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.गिरीश वर्मा ने बताया कि बंद कमरों के बजाय यदि मरीज को सूर्य की सीधी रोशनी और प्राकृतिक हवा मिले, तो संक्रमण का खतरा कम होता है और मरीज की मानसिक स्थिति में सुधार आता है। नए मेडिसिन वार्ड में बड़े आकार की खिड़कियां और ओपन वेंटिलेशन सिस्टम लगाया गया है।
वार्ड में 24 घंटे वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती रहेगी। वार्ड में नर्सिंग स्टेशन को भी आधुनिक बनाया गया है, जहाँ से हर मरीज पर एक साथ नजर रखी जा सकेगी।
संस्थान के इस प्रयास से न केवल उदयपुर बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को अब कम खर्च में विश्वस्तरीय और सुकूनदायक इलाज मिल सकेगा।
उद्घाटन समारोह में सभी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों कें साथ अन्य स्टॉफ भी मौजूद रहा।
Pacific Group
पीएमसीएच में नवीनीकृत मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन,
मरीजों को मिलेगी प्राकृतिक रोशनी और सुकून भरा माहौल
Related stories
DP World lights up Qutub Minar ahead of the DP World India Championship 2026
New Delhi: Global logistics leader DP World illuminated the Qutub Minar with a spectacular live projection ma…
DP WORLD OPENS UP NEW GOLF OPPORTUNITIES FOR SPECIALLY ABLED PEOPLE ACROSS INDIA
NEW DELHI: DP World is helping more specially-abled people across India access golf through a £10,000-equival…
Axis Max Life partners with Tata Digital Group Company to make life insurance more accessible
New Delhi: Axis Max Life Insurance Limited, formerly known as Max Life Insurance Company Limited (“Axis Max L…
Nigeria Mining Week puts investment, bankable projects and local value creation in focus
ABUJA -- Nigeria Mining Week (https://NigeriaMiningWeek.com) enters its final day today after two days of…