श्रीगंगानगर में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारीए घर-घर जाकर बीएलओ वितरित कर रहे हैं ईएफ
श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य श्रीगंगानगर जिले में जारी है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर ईएफ (एन्युमरेशन फॉर्म) वितरण कर रहे हैं। लगातार दूसरे दिन भी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बीएलओ द्वारा वितरित किये जा रहे ईएफ कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने आमजन और मतदाताओं से मिलकर विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उक्त कार्य में सहयोग की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने शहरी क्षेत्र में जवाहर नगर, बैंक कालोनी, अग्रसेन नगर, ग्रामीण क्षेत्र में गांव गणेशगढ और 22 एमएल सहित विभिन्न स्थानों पर बीएलओ द्वारा वितरित ईएफ कार्य को देखा। उन्होंने शहरी क्षेत्र की भाग संख्या 107 में संतोष, भाग संख्या 108 में वंदना, भाग संख्या 109 में श्री आयुष, भाग संख्या 94 में योगराज और लक्षय, भाग संख्या 93 में डॉ. दीपक मोंगा, ग्रामीण क्षेत्र की भाग संख्या 195 में श्री विजेन्द्र, भाग संख्या 197 में श्री हेतराम, भाग संख्या 196 में श्री भूरा राम, भाग संख्या 198 में श्रीमती ममता देवी, भाग संख्या 177 में श्रीमती परमजीत कौर सहित अन्य मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी।
गणेशगढ़ गांव में श्री हेतराम और उनके परिजनों से मिलकर श्रीमती गुलाब देवी के ईएफ पर फ़ोटो चिपकाते हुए जिला कलक्टर ने बताया कि किस तरह मतदाता घर आने वाले बीएलओ की सहायता कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने ईआरओ और बीएलओ से भी आवश्यक जानकारी लेकर निर्धारित समयावधि में उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
अवलोकन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता से यह जानकारी ली जाए कि वह पूर्व में कहां निवास करता था। यदि उसका पुराना ईपिक नंबर उपलब्ध है तो उसके आधार पर नाम तलाश कर मैपिंग की जाए। जिन मतदाताओं का ईपिक नंबर नहीं है, उनके पुराने निवास स्थान की जानकारी लेकर वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नाम ढूंढा जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनसे उनके या उनके माता-पिता के वर्ष 2002 में निवास स्थान की जानकारी लेकर मैपिंग सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों का वितरण बढ़ाया जाए। जिन लोगों के नाम वर्ष 2002 की सूची में नहीं मिल रहे हैं और बीएलओ ऐप पर मैपिंग नहीं हो पा रही है, उनके नाम ढूंढने में मदद की जाए। उन्होंने संबंधित ईआरओ को बीएलओ के साथ वालंटियर्स की नियुक्ति आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं संबंधित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ ऐप पर शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि फील्ड में फार्म वितरण को गति दी जाए तथा इस कार्य में वॉलंटियर्स की सहायता ली जाए। प्रत्येक ऐसे मतदान केंद्र जहां मैपिंग कम है, वहां दो प्रशिक्षित वॉलंटियर्स लगाए जाएं, जो वर्ष 2002 की सूची से नाम तलाशने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार हेल्प डेस्क स्थापित कर मतदाताओं को एसआईआर कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी जाए। अवलोकन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, श्रीगंगानगर ईआरओ श्री नयन गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
दूसरे दिन भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईएफ वितरण कार्य का अवलोकन
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…