श्रीगंगानगर। भारत सरकार की खेलो इंडिया स्कीम के तहत अनूपगढ़ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया केन्द्र में गुरूवार को चयनित खिलाड़ियों में खेल किट का वितरण किया गया।
जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बैलान द्वारा खिलाड़ियों में खेल किट वितरित करते हुए प्रशिक्षकों से खेल सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जल्द ही स्टेडियम में खेल सुविधाएं विकसित करने का आश्वासन दिया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जल्द ही स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे और नगरपालिका के सहयोग से खेल मैदान भी विकसित किया जायेगा। इस अवसर पर खेलो इंडिया प्रशिक्षक श्री गुरविन्दर सिंह, खिलाड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Source: