जल संसाधन विभाग की आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना में 180.60 करोड़ की लागत से किसानों के खेतों में 5040 सोलर पम्प संयंत्र लगाये जायेंगे
सोलर पम्प संयंत्र हेतु 60 प्रतिशत अनुदान मिलेगा
श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिलों में राज्य सरकार की जल संसाधन विभाग के माध्यम से इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना प्रथम चरण के कमाण्ड क्षेत्र में संचालित मरू क्षेत्र के लिए राजस्थान जल क्षेत्र पुनः संरचना परियोजना आरडब्ल्यूएसआरपीडी के अन्तर्गत किसानों हेतु 3, 5 और 7.5 एचपी के 5040 ऑफ ग्रिड सोलर पम्प संयत्र स्थापित किये जा रहे हैं, जिसके लिए किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी देय होगी तथा शेष 40 प्रतिशत राशि संबंधित कृषक द्वारा वहन की जावेगी।
आरडब्ल्यूएसआरपीडी हनुमानगढ के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री दिलीप जैन ने बताया कि कृषक द्वारा वहन की जाने वाली लागत में से 30 प्रतिशत राशि तक का बैंक ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इस हेतु कम्पनी रोटोमग एनेरटेक्ट लिमिटेड के साथ अनुबन्ध हो चुका है, उक्त फर्म द्वारा लगभग 1000 पम्प भौतिक रूप से कृषकों की कृषि भूमि पर स्थापित किये जा चुके हैं तथा शीघ्र ही पात्र कृषकों की कृषि भूमि पर पम्प स्थापित करने का कार्य प्रगतिरत है।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के अधीन चलाई जा रही आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना में पम्पों की लागत उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित पी.एम. कुसुम योजना से कम आयेगी। इस योजना के अधीन 12 प्रकार के पम्पों में से कृषक द्वारा दिये गये विकल्प के अनुसार लगाये जावेंगे।
पम्प का प्रकार कृषक हिस्सा राशि मय जीएसटी
(रूपये में) पम्प का प्रकार कृषक हिस्सा राशि मय जीएसटी
(रूपये में)
3 एचपी सरफेस डीसी 77264 5 एचपी सब्मर्सिबल डीसी 107886
3 एचपी सरफेस एसी 77132 5 एचपी सब्मर्सिबल एसी 107702
3 एचपी सब्मर्सिबल डीसी 77264 7.5 एचपी सरफेस डीसी 152479
3 एचपी सब्मर्सिबल एसी 77132 7.5 एचपी सरफेस एसी 152220
5 एचपी सरफेस डीसी 107886 7.5 एचपी सब्मर्सिबल डीसी 152479
5 एचपी सरफेस एसी 107702 7.5 एचपी सब्मर्सिबल एसी 152220
इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कृषक जल संसाधन विभाग के सम्बन्धित खण्ड़ कार्यालयों में अथवा कृषि विशेषज्ञ श्री भूपेश अग्निहोत्री मोबाईल नम्बर 8769933262 व कार्यदायी फर्म रोटोमग एनेरटेक्ट लिमिटेड के प्रबन्धक श्री कपिल चौधरी मोबाइल नम्बर 9897249552 से सम्पर्क कर सकते हैं। श्री जैन ने अपील की है कि इन्दिरा गांधी नहर क्षेत्र प्रथम चरण के किसान अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठायें। (
Shri Ganga NagarNews
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से किसानों के खेतों में लगाये जायेंगे सोलर पम्प संयंत्र
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…