श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथों-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
इसी कड़ी में उपखण्ड गंगानगर की ग्राम पंचायत 18 जीजी गोविन्द पुरा में गुरूवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में किरण बाला पत्नी राजपाल, प्रशान्त खैरवा पुत्र राजपाल, बलवीर सिंह, महावीर प्रसाद, पिसरान चेतराम निवासी 18 जीजी ने शिविर में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 13 एच एच के संयुक्त खाता संख्या 59/50 मुरब्बा नंबर 4 व 16 में 6.501 हैक्टेयर नहरी दर्ज रिकॉर्ड है। काश्त की सुविधा और कृषि भूमि संबंधी सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए सह काश्तकारों ने आपसी सहमति से खाता विभाजन हेतु निवेदन किया।
इसी दौरान अलकेश सुरेंद्र कुमार पिसरान, विजय सिंह, हरीश चंद्र पुत्र बहादर सिंह निवासी महियांवाली ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 13 एच एच संयुक्त खाता संख्या 102/70 में मुरब्बा नंबर 49 व 50 में कुल 6.326 हेक्टेयर नहरी बाग मय खाला दर्ज रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि काश्त की सुविधाएं समर्थन मूल्य पर फसल बेचने एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मौका पर कृषि भूमि का विभाजन कर लिया है, जिसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते हैं। शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार मिर्जेवाला श्री आदराम नायक ने दोनों प्रार्थना पत्रों पर पटवारी हलका रेणु गोस्वामी से रिपोर्ट प्राप्त की। समस्त सह काश्तकारों के सहमति बयान दर्ज किए।
काश्तकारों की आपसी सहमति, रिपोर्ट पटवारी हलका, जमाबंदी एवं नक्शा के आधार पर शिविर में ही खाता विभाजन आदेश जारी कर पटवारी हलका 18 जीजी को पालनार्थ भेजे और एक-एक प्रति काश्तकारों को प्रदान की। शिविर में खाता विभाजन आदेश जारी होने पर समस्त काश्तकारों ने अत्यंत खुशी जताई। उन्होंने राजस्थान सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद दिया। (
Shri Ganga NagarNews
सहमति से खाता विभाजन का लाभ मिलने पर जताया माननीय मुख्यमंत्री का आभार
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…