9.30 बजे शहीद भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण, पदयात्रा
10 बजे अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् व सांस्कृतिक कार्यक्रम
श्रीगंगानगर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिये विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी श्रृंखला में 8 नवम्बर 2025 को जिला मुख्यालय गंगानगर में प्रातः 9.30 बजे शहीद भगत सिंह चौक पर माल्यार्पण व पदयात्रा का कार्यक्रम तथा प्रातः 10 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर के खेल प्रांगण में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
Source: