-ईएफ वितरण कार्य का निरीक्षण कर मतदाताओं को बताई एसआईआर की विस्तृत जानकारी
-बीएलओ की तकनीकी समस्या निस्तारण के लिए जिला व उपखण्ड मुख्यालय पर टीम सक्रिय
श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य जारी है। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने गंगानगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में ईएफ वितरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से अब तक वितरित किये गए ईएफ की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
रविवार सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिद्धि-सिद्धि प्रथम, जगदम्बा कॉलोनी, हरदीप सिंह कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों में ईएफ वितरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ के साथ वार्ता कर एसआईआर की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि अधिकाधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने घरों में भी पहुंचकर मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उक्त कार्य में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि ईएफ में मांगी जा रही जानकारी देकर मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतनए शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। इससे कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल नहीं रहे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग होने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को प्राथमिकता से देखा जाना चाहिए। स्थानीय सुपरवाइजर बीएलओ के कार्य की नियमित समीक्षा करें। कम प्रगति वाले बीएलओ के साथ स्वयंसेवकों को लगाया जाए। मैपिंग से शेष बचे मतदाताओं की सूचना तैयार करने के लिए बीएलओ को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाताओं की मैपिंग के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएं। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमारए श्री रवि शंकर सहित अन्य मौजूद रहे।
टीम कर रही है तकनीकी समस्याओं का निस्तारण
इस बीच ईएफ वितरण कार्य कर रहे बीएलओ की तकनीकी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला और उपखण्ड मुख्यालय पर तकनीकी टीम भी कार्यरत है। एनआईसी और डीओआईटी अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम बीएलओ की तकनीकी समस्याओं के निस्तारण के लिए वीसी के माध्यम से कार्य कर रही है। बीएलओ द्वारा फील्ड से तकनीकी समस्या बताने पर टीम की ओर से उनका निस्तारण करवाया जा रहा है।
Shri Ganga NagarNews
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए बीएलओ को एसआईआर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…