श्रीगंगानगर : राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 जारी हैं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।
13 नवम्बर को इन गांवों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
उपखण्ड गंगानगर में 13 नवम्बर को गांव 5 जी छोटी एवं 6 ए छोटी, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव भैरूपुरा सिलवानी एवं फरीदसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 14 नवम्बर को उपखण्ड गंगानगर में गांव साहुवाला में तथा उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव भोजेवाला में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
Source: