मतदाता ऑनलाइन भी प्रीगणना प्रपत्र भर सकते हैः जिला निर्वाचन अधिकारी
श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर एवं जिला निवाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने जिले के विभिन्न 38 विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्मिकों द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रीगणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से भरवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
डॉ. मंजू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें बीएलओ द्वारा 4 दिसम्बर 2025 तक मतदाताओं का डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है तथा प्रीगणना प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है। इस सन्दर्भ में अधिकारी स्वयं एवं अपने-अपने समस्त अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से प्रीगणना प्रपत्र को लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
निर्वाचन विभाग जयपुर की वैबसाइट पर उपलब्ध वर्ष 2002 की मतदाता सूची से स्वयं व परिवार के सदस्यों एवं अपने समस्त कार्मिकों की मैपिंग में संबंधित बीएलओं को सहयोग प्रदान करेंगे। स्वयं अपने परिवार के सदस्यों एवं अपने अधिनस्थ कार्मिकों के प्रीगणना प्रपत्र बीएलओं के माध्यम से भरवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। बीएलओ से सम्पर्क कर अपने निवास के आस-पास के मतदाताओं के प्रीगणना प्रपत्र भरवाने में सहयेग प्रदान करेंगे। मतदाता स्वयं voters.eci.gov.in पर जाकर अपना प्रीगणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते है। स्वयं द्वारा ऑनलाइन भरने पर प्रथक से बीएलओं के जरीये प्रीगणना प्रपत्र भरने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
Shri Ganga NagarNews
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025
प्रीगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग करे
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…