श्रीगंगानगर। महाराजा गंगा सिंह राजकीय स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया केंद्र (एथलेटिक्स) के प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ियों को मंगलवार को खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खेल किट का वितरण किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री आदिति यादव (आईएएस) रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ शिक्षा पर भी समान ध्यान देना आवश्यक है। सुश्री यादव ने खिलाड़ियों से संवाद किया और उनके उत्साह की सराहना की।
 इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार बिश्नोई, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक श्री कुलदीप सिंह राठौर तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। 

Source: