श्रीगंगानगर। जनजातीय गौरव वर्ष के तहत भगवान श्री बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम 15 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभागार में होगा।
जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिशाषी अभियंता (ग्रामीण विकास) श्री रमेश मदान को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ-साथ वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री विनित कुमार और पंचायत समिति श्रीगंगानगर के विकास अधिकारी को सहायक  प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भगवान श्री बिरसा मुंडा व जनजाति स्वतंत्रता सैनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। इस उपलक्ष्य में लाभार्थी संतृप्ति शिविरों के साथ-साथ प्रदर्शनी और राष्ट्रीय स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा।

Source: