श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी मासिक एक्शन प्लान के अनुसार नालसा स्कीम पर जागरूकता शिविर लगाये जाने के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार सचिव, (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा केन्द्रीय कारागृह श्रीगंगानगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान एडीजे श्री सुथार द्वारा कारागृह में निरूद्ध बंदीगण को उनके विधिक अधिकारों एवं माननीय नालसा द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस चीफ रोहताश यादव एवं अमन चलाना द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम द्वारा बंदीगण की ओर से आपराधिक प्रकरणों में निःशुल्क विधिक सहायता से की जा रही पैरवी के बारे में निरूद्ध बंदीयों को जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान केन्द्रीय कारागृह से अधीक्षक महावीर प्रसाद, उपाधीक्षक धीरज कुमार, कारापाल श्री चरण सिंह व लीगल एड डीफेंस काउंसिल से चीफ रोहताश यादव व अमन चलाना उपस्थित रहे।
Source: