श्रीगंगानगर। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार‘ अभियान के तहत जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर एसएसबी रोड स्थित एआरजी रिसोर्ट सूर्य महल में 14 नवम्बर 2025 को सुबह 10 बजे आयोजित होगा।
लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री मुकेश जाँगड़ा ने बताया कि शिविर में आरबीआइ राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी जिले में कार्यरत सभी बैंको बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे। इनके द्वारा ग्राहकों को उनकी बैंकों में जमाराशि, बीमा, शेयर, डिविडेंड तथा म्युचुअल फंड में असीमिक राशियों की जानकारी तथा प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी जाएगी। दावाकर्ता को सत्यापन के लिए अपने साथ केवाईसी दस्तावेज़ यथा पैन, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा कार्ड तथा अपने दिवंगत परिजनों के खाता होने की दशा में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र, वारिसनामा तथा उनकी एक फोटो कॉपी आदि लाना अनिवार्य है, ताकि समाधान तत्परता से हो सके।  
उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर जिले में लगभग तीन लाख खातों में 61.69 करोड़ रुपये 10 साल या इससे अधिक समय तक लेन देन न होने के कारण जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता (डीईए) कोष में जमा हैं। इनमें सबसे अधिक 35872 खाते पीएनबी में हैं। इस प्रकार के खातों की जानकारी https://udgam.rbi.org.in पर भी प्राप्त की जा सकती है।

Source: