सूरतगढ पंचायत समिति सभागार में बैठक लेकर दिए ईएफ वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य श्रीगंगानगर जिले में जारी है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर ईएफ (एन्युमरेशन फॉर्म) वितरण कर रहे हैं। गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बीएलओ द्वारा वितरित किये जा रहे ईएफ कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन और मतदाताओं से मिलकर विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का आह्वान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरूवार को सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने भाग संख्या 37 में श्री देवकरण, श्री ओमप्रकाश, श्री गिरधारी लाल, श्री छोटूराम, श्री नानूराम सहित अन्य मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता से यह जानकारी ली जाए कि वह पूर्व में कहां निवास करता था। यदि उसका पुराना ईपिक नंबर उपलब्ध है तो उसके आधार पर नाम तलाश कर मैपिंग की जाए। जिन मतदाताओं का ईपिक नंबर नहीं है, उनके पुराने निवास स्थान की जानकारी लेकर वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नाम ढूंढा जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनसे उनके या उनके माता-पिता के वर्ष 2002 में निवास स्थान की जानकारी लेकर मैपिंग सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों का वितरण बढ़ाया जाए। जिन लोगों के नाम वर्ष 2002 की सूची में नहीं मिल रहे हैं और बीएलओ ऐप पर मैपिंग नहीं हो पा रही है, उनके नाम ढूंढने में मदद की जाए। उन्होंने संबंधित ईआरओ को बीएलओ के साथ वालंटियर्स की नियुक्ति आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं संबंधित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ ऐप पर शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा किया जाए।
निरीक्षण के बाद उन्होंने पंचायत समिति सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य से जुड़े कार्मिकों की बैठक लेकर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समस्त कार्मिकों को निर्देश दिये कि उक्त कार्य गंभीरतापूर्वक निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये। अधिक से अधिक मतदाताओं को ऑनलाइन ईएफ भरने की जानकारी देते हुए ईएफ डिजिटाइजेशन कार्य में गति लायें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुभाष कुमार, एडीएम सूरतगढ श्री दीनानाथ बबल, सूरतगढ ईआरओ श्री भारत जयप्रकाश मीणा, नायब तहसीलदारए बीडीओ सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
एसआईआरः जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आह्वान
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…