जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद में दोपहर 2 बजे
श्रीगंगानगर।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनजाति गौरव वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर 15 नवम्बर 2025 को जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद श्रीगंगानगर के सभागार में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जायेगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर ने कार्यक्रम की सफलता के लिये बैठक व्यवस्था, माइक, बैनर, आमंत्रण, लाभार्थियों की सूचियां, लाभार्थियों की उपस्थिति व पंजीकरण, पीपीटी तैयार करना, रंगोली व प्रदर्शनी, वंदना पूजन तथा कार्यक्रम की सूचना पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न कार्यों को लेकर विभिन्न कार्मिकों को जिम्मेदारी दी गई है।

Source: