श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथों-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिया जा रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने हेतु ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन शुक्रवार को पंचायत समिति श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत चक महाराजका में किया गया।
आयोजित शिविर में सहकाश्तकार गगनजोत सिंह पुत्र जीवण सिंह, स्वर्णजीत सिंह पुत्र जीवण सिंह, परनीत कौर पत्नी स्वर्णजीत सिंह निवासी चक महाराजका ने शिविर में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी कृषि भूमि चक 2 एलएनपी के संयुक्त खाता संख्या 123/92 में मुरब्बा नंबर 15 रकबा 6.325 हैक्टेयर नहरी दर्ज रिकॉर्ड है। सहकाश्तकारों ने बताया कि काश्त की सुविधा और कृषि भूमि संबंधी सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने, समर्थन मूल्य पर फसल बेचने एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मौका पर कृषि भूमि का विभाजन कर लिया है, जिसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते हैं।
शिविर प्रभारी श्री आदराम नायक नायब तहसीलदार मिर्जेवाला ने प्रार्थना पत्र पर पटवारी हलका आशीष कुमार एवं भू-अभिलेख निरीक्षक सुनीता चौधरी से रिपोर्ट प्राप्त की। अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो पूनम चौधरी ने समस्त सह काश्तकारों के सहमति बयान दर्ज किए। काश्तकारों की आपसी सहमति, रिपोर्ट पटवारी हलका, जमाबंदी एवं नक्शा के आधार पर शिविर में ही खाता विभाजन आदेश जारी कर पटवारी हलका चक महाराजका को पालनार्थ भेजा और एक-एक प्रति काश्तकारों को प्रदान की। शिविर में खाता विभाजन आदेश जारी होने पर समस्त काश्तकारों ने अत्यंत खुशी जताई और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
Source: